वाल्मीकिनगर पुलिस ने 700 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया विनष्ट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती दिखाते हुए थाना क्षेत्र में लगातार चौकसी बरत रही है.

वाल्मीकिनगर. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती दिखाते हुए थाना क्षेत्र में लगातार चौकसी बरत रही है. ताकि चुनाव को शांति और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जा सके. वाल्मीकिनगर पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार की शाम शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 700 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया है. इस मामले में थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रखा जा सके इसको लेकर शराब के विरुद्ध लगातार मुहिम छेड़ी जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हरैया कोट गांव के समीप जंगल में लगभग 700 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है. हालांकि इस अभियान में कोई भी शराब तस्कर पकड़ा नहीं गया. इसके अलावे संतपुर, चंपापुर बाजार, नारायणापुर, कदमहिया, कनघुसरी सहित कई गांवों में भी छापेमारी की गयी है. साथ ही लोगों को शराब के विरुद्ध जागरूक भी किया गया है. इस मुहिम में एसआई कमलेश कुमार, अनिल पासवान, एएसआई दिलीप कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >