बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-सीएपीएफ का निकला फ्लैग मार्च

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गयी है.

बगहा. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को बगहा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व बगहा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया. मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए. फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था कि प्रशासन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और सीएपीएफ के जवान सड़कों पर पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त करते नजर आए. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से भी अपील किया कि वे निष्पक्ष और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें. प्रशासन द्वारा चलाया गया यह फ्लैग मार्च बगहा अनुमंडल के कई संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. जिससे आम नागरिकों में विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है. बगहा पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है और विश्वास जताया है कि इस बार चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >