आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस व एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव का तारीख मुकर्रर होते ही आचार संहिता लागू हो गया है. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन में दिखने लगी है.

वाल्मीकिनगर. बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव का तारीख मुकर्रर होते ही आचार संहिता लागू हो गया है. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन में दिखने लगी है. इसी क्रम में मंगलवार को वाल्मीकिनगर पुलिस और एसएसबी ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवान और रमपुरवा एसएसबी पोस्ट में तैनात अधिकारी व जवानों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने वोटरों को यह आश्वस्त किया कि आप सभी निर्भय होकर विस चुनाव में अपना मतदान करें. कहीं से कोई परेशानी नहीं होगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी. ताकि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जा सके. वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यह विश्वास दिलाया गया है की पुलिस आपके साथ है. आप निर्भीक होकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं. कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को बताएं. उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इस फ्लैग मार्च में पुलिस व एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >