बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स एवं बिहार पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गई है.

वाल्मीकि नगर. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गई है. पीलीभीत से आए पैरामिलिट्री फोर्स के सहायक कमांडेंट जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अवर निरीक्षक राणा प्रसाद के नेतृत्व में वाल्मीकि नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी सरिता कुमारी,एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के जवान एवं पारा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व जवान थाना क्षेत्र समेत भारत- नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती गांवों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने वोटरों को यह आश्वस्त किया कि आप सभी निर्भीक होकर विधानसभा चुनाव में अपना मतदान करें.असामाजिक तत्वों के साथ वाल्मीकि नगर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स सख्ती से निपटेगी. हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जायेगा. चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जायेगा. थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि नेपाल से सटे सीमावर्ती व वनवर्ती सहित संवेदनशील गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यह विश्वास दिलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >