वाल्मीकि की धरती से नव वर्ष का लोगों ने किया आगाज, पर्यटकों से गुलजार हुआ वाल्मीकिनगर

वर्ष 2026 का आगाज वाल्मीकि की पावन धरती से करने के उद्देश्य से हजारों की संख्या में लोग दोपहिया और चार पहिया वाहनों से वाल्मीकि की धरती पर 2025 के अंतिम दिन और साल के पहले दिन पहुंचे.

वाल्मीकिनगर. वर्ष 2026 का आगाज वाल्मीकि की पावन धरती से करने के उद्देश्य से हजारों की संख्या में लोग दोपहिया और चार पहिया वाहनों से वाल्मीकि की धरती पर 2025 के अंतिम दिन और साल के पहले दिन पहुंचे. साल का पहला दिन गुरुवार होने के कारण अपना मनपसंद मांसाहारी व्यंजन का स्वाद 50 प्रतिशत लोगों ने खुब लिया. सुखद अनुभव की चाह में नववर्ष की शुरुआत की इच्छा से वाल्मीकि की धरती पर हजारों लोग पहुंचे. हालांकि वन प्रशासन के द्वारा वन क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के कारण लोगों ने आज भी अनेकों दोपहिया और चार पहिया वाहन के द्वारा नेपाल की तरफ रुख किया. बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल के 36 नंबर फाटक के नजदीक से त्रिवेणी बाजार और रानी नगर क्षेत्र में बिहार में प्रतिबंधित शराब आसानी से और सस्ते दाम पर उपलब्ध है. जिसका स्वाद चखने के उद्देश्य से लोगों ने नेपाल की तरफ रुख करना मुनासिब समझा. वही मुर्गे और बकरे के मीट की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गयी. बकरे का मीट जहां 700 प्रति किलो जबकि चिकन 180 की दर से बिका. पिकनिक मनाने वाले मोतिहारी के सोनू श्रीवास्तव आदि ने बताया कि हम आज नए वर्ष की शुरुआत वाल्मीकि की पावन धरती से खुशनुमा माहौल में कर रहे हैं.

पुलिस प्रशासन पूरे दिन दिखी चौकस

वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर के नेतृत्व पुलिस प्रशासन पूरे दिन विधि व्यवस्था निर्धारण हेतु चौकस दिखी. गंडक बराज पर सशस्त्र सीमा बल डॉग स्क्वायड के साथ पूरे दिन सामानों तथा वाहनों की जांच में व्यस्त रहे. वाल्मीकिनगर क्षेत्र में काली मंदिर और अतिथि भवन जाने वाले मार्ग में नए वर्ष का आगाज करने वालों की भारी भीड़ देखी गयी. वाहनों का वन वे रहा जाने का मार्ग. इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति का सामना आम लोगों को नहीं करना पड़ा. गंडक बराज के निकट वाहनों के पार्किंग पड़ाव बनाए जाने से सड़कों पर वाहनों की भीड़ नियंत्रण में रही. जबकि सभी चौक चौराहा पर पुलिस बल भीड़ को नियंत्रण में करने में लगी रही.

नरदेवी, जटाशंकर मंदिर पहुंचे लोग

भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने इको पार्क, कैनोपी वाक झूला के अलावा भाग्यशाली लोगों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया और नए साल का खुशनुमा माहौल में शुरुआत किया. नव वर्ष पर वाल्मीकिनगर पहुंचे लोगों में भारी संख्या में श्रद्धालु टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में स्थापित आस्था के केंद्र नरदेवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा.

वन क्षेत्र प्रवेश मार्ग पर वन कर्मी रहे तैनात

नव वर्ष का आगाज करने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए वनक्षेत्र के सभी मार्गों पर वन कर्मियों को तैनात किया है. ताकि वन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कोई आग नहीं जला सके. वन क्षेत्र में सुरक्षा की कमान स्वयं रेंजर अमित कुमार ने संभाल रखी थी.

सेल्फी प्वाइंट का लिया मजा

नव वर्ष पर वाल्मीकि की नगरी में पहुंचे पर्यटकों ने जमकर सेल्फी प्वाइंट पर अलग-अलग पोज में फोटो लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया. खासकर युवा पीढ़ी सेल्फी के लिए बेकरार दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >