Bettiah : बंदर के आतंक से दहशत में सरकारी कर्मी व आम लोग, कई लोगों को काटकर चुका है जख्मी

स्थानीय प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में 10 दिन पूर्व से एक सनकी बंदर डेरा डाले हुए है

भितहा.

स्थानीय प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में 10 दिन पूर्व से एक सनकी बंदर डेरा डाले हुए है. जिसके आतंक से सरकारी कर्मी एवं आम लोग दहशत में हैं. बंदर प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित पानी टंकी के ऊपर रह रहा है और जब कोई अकेला आदमी दिख जाता है तो उसको झपट्टा मारकर काट ले रहा है. जिसको लेकर लोग काफी दहशत में है. इसी क्रम में रविवार की अहले सुबह अंचल कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक रामाकांत पासवान पर हमला कर उनको काट लिया. गौरतलब हो कि बहुत से कर्मी मुख्यालय में ही रहते हैं. जिसमें रामाकांत पासवान सुबह टहलने के लिए निकले थे. तभी अचानक बंदर हमला कर काट लिया. जिसमें वहां मौजूद लोग जब लाठी डंडा लेकर दौड़े तब जाकर बंदर उनको छोड़ा. इसके पहले सुग्रीव पांडेय सहित अन्य लोगों पर हमला कर चुका है. इधर सीओ मनोरंजन कुमार शुक्ल ने बताया कि इसकी सूचना तीन चार दिन पहले वन विभाग को दी गयी है. परंतु आज तक वन विभाग द्वारा उक्त बंदर को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >