बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अर्द्ध सैनिक बल एवं बिहार पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गयी है.

वाल्मीकिनगर. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गयी है. अर्द्ध सैनिक बल के सहायक कमांडेंट जोगिंदर सिंह एवं पुअनि लवलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के जवान एवं पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व जवान थाना क्षेत्र समेत भारत- नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती गांवों में बुधवार की शाम को फ्लैग मार्च निकाला. जिस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने वोटरों को यह आश्वस्त किया कि आप सभी निर्भीक होकर चुनाव में अपना मतदान करें. असामाजिक तत्वों के साथ वाल्मीकिनगर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स सख्ती से निपटेगी. हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा. चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा. वही वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि नेपाल से सटे सीमावर्ती व वनवर्ती सहित संवेदनशील गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यह विश्वास दिलाया गया है कि पुलिस आपके लिए है. आप निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करें. कहीं से कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. उस पर अविलंब कार्रवाई होगी. फ्लैग मार्च में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारी व जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >