पिकनिक के लिए लोगों से गुलजार हुआ पनियहवा

पनियहवा चौक और बगहा- पनियहवा पुल पर गुरुवार को नए वर्ष के पहले दिन पर लोग पिकनिक मनाने के लिए सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे.

पिपरासी. पनियहवा चौक और बगहा- पनियहवा पुल पर गुरुवार को नए वर्ष के पहले दिन पर लोग पिकनिक मनाने के लिए सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे. पिकनिक मनाने वालों के हर वर्ष का आकलन कर स्थानीय दुकानदार 31 दिसंबर से ही मछली व भुजा का स्टॉक भरपूर कर लिए थे. 31 दिसम्बर को पूरी रात दुकानें खुली रही. 12 बजते ही नौजवानों ने डीजे साउंड पर थिरकना शुरू कर दिया. लोगों के भीड़ का अंदाजा देखते हुए टेंट में नए दुकान भी खुल गए थे. पिकनिक मनाने वालो में पनियहवा की मछली और भुजा का अपना अलग स्थान है. सुबह से ही गंडक पार के प्रखंडों के साथ बगहा, रामनगर, हरणाटाड़, चौतरवा, नरकटियागंज आदि स्थानों के साथ यूपी के महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर व कुशीनगर जिले के हजारों लोग दो व चार पहिया वाहन से आये थे. ये लोग पनियहवा की मछली का खूब आनंद लिया. वहीं बिहार में शराब बंदी को देखते हुए बिहार के सैलानियों की संख्या में खासा वृद्धि हुई थी. सुबह 10 बजे से मदिरा की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी. सभी पिकनिक मनाने वाले अपनी खाने और पीने की सामग्री को लेकर गंडक नदी के किनारे खुशी मनाते और नाचते गाते दिखे. रेत पर बने पिकनिक स्पाॅट और नौकाविहार का खूब लिया आनंद नए वर्ष के स्वागत के लिए पिकनिक मनाने आये लोगों के लिए पनियहवा पुल के पूरब साइड दो धाराओं के बीच बने पिकनिक स्पाॅट का दृश्य मनमोहक था. गंडक नदी के धारा के बीच में रेत पर बने पिकनिक स्पाॅट को देखने और आनंद लेने के लिए लोग उत्सुक थे. सुबह से ही लोग नौका विहार कर गंडक नदी में दूर दूर जाकर भ्रमण कर खुशी जाहिर की. वहीं गंडक नदी में स्नान के बाद सैलानी धूप सेकने के लिए लगी कुर्सियों पर लेट कर धूप का आनंद लिए. सैलानियों ने रेत पर बैठ कर खूब खुशी मनाई. गंडक नदी में कोई हताहत न हो इसके लिए खड्डा एसडीएम के निर्देश पर तैराकों की भी नियुक्ति की गई थी. पुल पर सेल्फी रोकने के लिए बाइक से गश्त कर रही थी पुलिस बगहा-पनियहवा पुल पर सेल्फी के दौरान प्रत्येक वर्ष होने वाले दुर्घटनाओं को देखते हुए इस वर्ष व्यापक रूप से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल बाइक से 900 मीटर लंबे पुल पर लगातार गश्त कर रहे थे कि कोई भी रेल ट्रैक पर या पुल की रेलिंग पर चढ़ कर सेल्फी न ले रहा हो. वहीं भीड़ व पुलिस बल की संख्या में कमी के कारण पुलिस बल परेशान भी दिखे. वहीं पिकनिक मनाने आये सैलानियों ने पुल पर ही सेल्फी लिए और मजे किये. दियारा में चला सर्च अभियान नए वर्ष के दौरान पिकनिक को देखते हुए पिपरासी थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में दियारा में सर्च अभियान चलाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गंडक नदी के किनारे और दियारा क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया गया. सभी तरफ शांति थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >