कल है अंतिम तिथि, अब तक 12 स्कूलों के 95 छात्रों ने ही कराया रजिस्ट्रेशन

आगामी चार से छह अक्तूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित है.

बेतिया. आगामी चार से छह अक्तूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित है. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न अन्य अंचलों में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के प्रति स्कूलों के स्तर पर बरती जा रही उदासीनता पर जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित परेशान हैं. इसको लेकर जिला खेल पदाधिकारी श्री पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निबंधन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 को संध्या 5 बजे तक निर्धारित है. बावजूद इसके निबंधन की गति अत्यंत खेद जनक है. अभी तक बगहा एक, बगहा दो, भितहा, लौरिया, मझौलिया, नरकटियागंज, नौतन, चनपटिया, बैरिया, गौनाहा, पिपरासी, रामनगर और सिकटा प्रखंड के किसी भी स्कूल से एक भी विद्यार्थी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है. अभी तक जिला भर से मात्र 12 विद्यालयों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है. इसके माध्यम से निबंधन कराने वाले खिलाड़ियों की संख्या मात्र 95 है. जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र दो दिन बचे होने को लेकर जिला खेल पदाधिकारी सभी बीईओ और जिला भर के प्रधानाध्यापक और खेल शिक्षकों से इसको लेकर सजगता बरतते हुए गंभीर होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >