तीन लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीन लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीन लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान में निकले पुअनि शमीम अहमद को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप धनैया टोला में एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गयी. जहां एक व्यक्ति को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान योगापट्टी थाना के हरपुरवा निवासी विजय धांगड़ के रूप में की गयी है. युक्त व्यक्ति अपने बहनोई के घर वाल्मीकिनगर आया था. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत थाना में कांड संख्या 164/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई अंबेडकर चौक के समीप गश्ती के दौरान की गयी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब गश्त पर थी. उसी दौरान दो युवक नशे की हालत में शोर-शराबा करते पाए गए. पुलिस ने मौके पर दोनों को हिरासत में लेकर जांच की. जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान नगर के आर्य नगर निवासी सदाब उरूज तथा भावल गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एसआई सैयद नादिर इमाम के बयान पर दोनों के विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल

पिपरासी. शराब और शराबियों की धर पकड़ के लिए प्रभारी एसपी के निर्देश पर अभियान चलाए जा रहे है. इसी क्रम में शुक्रवार की रात 96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के छितौनी शराब की दुकान से शराब की खेप श्रीपतनगर होते हुए गंडक दियारा पार कर बगहा जाने वाली है. सूचना के आधार पर गंडक नदी के किनारे छापेमारी कर श्रीपतनगर गांव निवासी रामप्रवेश यादव को 96 बोतल 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. तस्कर शराब की खेप को सिर पर रख कर बगहा की तरफ जा रहा था. शराब को जब्त करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया गया.

नि:शुल्क जांच शिविर में 150 मरीजों की हुई जांच

बगहा. फैटी लीवर का नि:शुल्क जांच शिविर आयुष्मान हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर पारस नगर में 150 मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया गया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार मनीष ने बताया कि लोगों को जानकारी दिया कि आज के समय में यह आम बीमारी जो बच्चो, युवा, बुजुर्ग सभी को तेजी से अपना शिकार बना रहा हैं और उस बीमारी का नाम फैटी लीवर है. लीवर शरीर का सबसे जरूरी अंग हैं. जिसका शरीर में बहुत ही अहम भूमिका है. इसकी जांच में करीब पांच हजार का खर्च होता है, जो इस कैंप में नि:शुल्क किया गया. मौके पर इल्लू सरावगी, जदयू नेता वीरेंद्र कुशवाहा, विनोद यादव, नंद किशोर नथानी, राकेश कुशवाहा, ब्रह्मदेव यादव, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >