नरकटियागंज डिस्पैच सेंटर का ऑब्जर्वर ने किया निरीक्षण

विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से लगाए गए ऑब्जर्वर नेहा जैन ने मंगलवार को नरकटियागंज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

नरकटियागंज. विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से लगाए गए ऑब्जर्वर नेहा जैन ने मंगलवार को नरकटियागंज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इससे पहले वे अनुमंडल कार्यालय पहुंची और और नामांकन के बाद चल रहे स्क्रूटनी के बारे में जानकारी ली. इसके बाद वे कृषि बाजार में बने 326 मतदान केन्द्रो के लिए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता बीडीओ सूरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे. नरकटियागंज और सिकटा विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि बाजार परिसर में बनाया गया है, जहां से मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को मतदान दिवस से पूर्व बूथों के लिए रवाना किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वर नेहा जैन ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और रिकॉर्डिंग सिस्टम की भी जांच की.साथ ही उन्होंने सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवानों के ठहरने और भोजन व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. ऑब्जर्वर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान सामग्रियों की सुरक्षा, डिस्पैच की समय-सीमा और फोर्स मूवमेंट की हर व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए. एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और डिस्पैच सेंटर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. पोलिंग पाटिर्यो के प्रस्थान और वापसी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन पूरी सतर्कता के साथ किया जा रहा है. बता दें कि नरकटियागंज विधान सभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर इस बार पंचायतवार मतदान केन्द्रों की मार्किंग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >