नरकटियागंज में छात्रा का अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की अश्लील फ़ोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की अश्लील फ़ोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता के आवेदन पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इधर आवेदन में पीड़िता के पिता ने रामनगर नेपाली टोला निवासी युवक विनय कुमार को आरोपित किया है. आरोप है कि आरोपित युवक छात्रा की तस्वीर पढ़ाई के क्रम में चुपके से खिंच लिया. लड़की की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीर बना उसे सोशल मीडिया के विभिन्न साइटों पर वायरल कर दिया है. बताया है कि आरोपी द्वारा फोटो वायरल करने के बाद जब उसे समझाने की कोशिश की गई तो उसने और भी अश्लील तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है.आवेदन में लड़की के पिता ने पुलिस को यह भी बताया है कि पढ़ाईं के दौरान ही उसकी पुत्री को आरोपी द्वारा परेशान किया जा रहा था. इसकी शिकायत उसकी पुत्री ने थी. समझाने के वावजूद भी युवक नही मान रहा है. उसका तस्वीर एडिट कर लगातार अश्लील बनाकर वायरल कर रहा है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. बहुत जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >