विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में अधिसूचना जारी, 20 अक्तूबर तक होगा नामांकन: डीएम

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनावी प्रक्रिया के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी.

बेतिया. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनावी प्रक्रिया के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. इसके तहत जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में आज से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बगहा अनुमंडल में बगहा एवं रामनगर, नरकटियागंज अनुमंडल में नरकटियागंज एवं सिकटा तथा बेतिया में अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में बेतिया, डीसीएलआर के यहां नौतन, डीडीसी के यहां चनपटिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के यहां वाल्मीकिनगर एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच के यहां लौरिया विधानसभा क्षेत्र का नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि अधिसूचना जरी होने के बाद एक मात्र रविवार को छोड़कर 20 अक्तूबर तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी. वहीं 21 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. जबकि 23 अक्टूबर को अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि है. अभ्यर्थिता वापसी के बाद उसी दिन बचे अभ्यर्थियों के बची प्रतीक चिंन्ह का आवंटन कर दिया जायेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि अब मतदाता सूची को लॉक कर दिया गया है. जिले में इस बार विधानसभा चुनाव में 26 लाख 23 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके लिए जिले में 3156 मतदान केंद्र बनाये गये है. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 1626 मतदान भवनों में इन मतदान केंद्रों का बनाया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन एवं बगहा एसएसपी सुशांत कुमार सरोज की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 29 एफएसटी एवं 29 एसएसटी को क्रियाशील कर दिया गया है. मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी लालबहादरु राय,अवर निर्वाचन पदाधिकारी यशलोक कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राकेश कुमार भी मौजूद थे. —————– दीपावली के दिन भी होगा नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार दीपावली के दिन भी नामांकन की प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी. एनआई एक्ट के तहत उस दिन अवकाश नहीं है. ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यदि कोई अभ्यर्थी नामांकन के लिए आता है तो उसका भी नामांकन निर्धारित समय सीमा के भीतर करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >