धनहा थाना की पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चस्पा

धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए फरार चल रहे अभियुक्तों पर कार्रवाई तेज कर दी है.

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए फरार चल रहे अभियुक्तों पर कार्रवाई तेज कर दी है. कांड संख्या 311/25 से जुड़े सभी आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपित लंबे समय से फरार हैं. पुलिस लगातार दबिश डाल रही है. लेकिन वे गिरफ्त से बाहर हैं. इसलिए न्यायालय के आदेशानुसार उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है. यह प्रक्रिया आगे की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का हिस्सा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियुक्त चाहे जितना भी छिपने की कोशिश करें, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अभियुक्तों की सूचना पुलिस तक पहुंचाए. ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके.ग्रामीणों के बीच इश्तेहार चस्पा करने की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोग मानते हैं कि इससे कानून का भय बनेगा और अपराधियों के हौसले पस्त होंगे. वहीं पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे अभियुक्तों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह कार्रवाई पुलिस टीम पर हमले जैसे गंभीर मामलों में प्रशासन की कठोर कार्यशैली को दर्शाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >