टेंडर के बाद भी सड़क निर्माण नहीं

मुहल्ले के लोगों ने नप प्रशासन से सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

नरकटियागंज . नगर के वार्ड संख्या सात शिवगंज दलित बस्ती की सड़क कीचड़ के चलते बंद पड़ी हुई है, सड़क का टेंडर भी हो गया है. लेकिन निर्माण कराने में नगर परिषद अब तक असफल है. हल्की बारिश में ही जल जमाव हो जाने और आवागमन बंद हो जाने को लेकर मुहल्ले के लोगों में आक्रोश है. मुहल्ले के लोगों ने नप प्रशासन से सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है. लेकिन अबतक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ. बारिश होने पर इसपर डेढ़ फीट ऊंचा पानी बहने लगता है. इधर, ईओ ललित झा ने बताया कि सड़क के निर्माण को लेकर निविदा हुई है. संवेदक को पहले तीन बार नोटिस भेजा गया है. अब अंतिम नोटिस भी भेजा गया है. नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर मामले में कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >