अब दर्द को सहने की जरूरत नहीं, बेतिया में पहली बार शुरू होगा पेन मैनेजमेंट सेंटर

बेतिया के लोगों के लिए खुशखबरी! मां शारदा हेल्थ क्लिनिक 25 अगस्त को नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ कर रहा है. क्लिनिक में पहली बार प्योर पेन मैनेजमेंट सेंटर शुरू हो रहा है, साथ ही ICU और जनरल वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

Bettiah News: बेतिया. शहर के सुप्रिया रोड स्थित आदित्य विजन के सामने मां शारदा हेल्थ क्लिनिक में 25 अगस्त को नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया जाएगा. क्लिनिक में आईसीयू, जनरल वार्ड के साथ बेतिया में पहली बार प्योर पेन मैनेजमेंट सेंटर यानी दर्द निवारण केंद्र की सुविधा शुरू होने जा रही है. नई सेवाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज के साथ लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है.

बेतिया में पहली बार शुरू होगा प्योर पेन मैनेजमेंट सेंटर

मां शारदा हेल्थ क्लिनिक में शुरू होने वाला प्योर पेन मैनेजमेंट सेंटर विभिन्न प्रकार के पुराने और जटिल दर्द से परेशान मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर केंद्रित होगा. यहां दर्द के कारणों की पहचान और वैज्ञानिक तरीके से उपचार पर जोर दिया जाएगा.

क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, नई सुविधा के माध्यम से मरीजों को दर्द प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

ICU और जनरल वार्ड की सुविधा भी होगी उपलब्ध

नई स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत क्लिनिक में आईसीयू और जनरल वार्ड भी शुरू किया जा रहा है. इससे गंभीर मरीजों की देखभाल और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

क्रिटिकल केयर एवं दर्द प्रबंधन की विशेषज्ञ सेवाओं की जिम्मेदारी डॉ. राजेश रौशन संभालेंगे. वे एमबीबीएस, एमडी एनेस्थीसिया हैं और एम्स से प्रशिक्षित हैं. उन्होंने जर्मनी से पेन मैनेजमेंट में फेलोशिप भी प्राप्त की है.

स्त्री रोग और हृदय-मधुमेह रोग विशेषज्ञ भी देंगे सेवा

मां शारदा हेल्थ क्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू कुमारी तथा हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रौशन भी मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे.

इससे मरीजों को एक ही स्थान पर अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.

स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य

क्लिनिक के निदेशक केदार प्रसाद ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है. गंभीर बीमारी या लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी कम हो, इसी दिशा में काम किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि क्लिनिक को प्योर पेन मैनेजमेंट सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल की गयी है.

यह भी पढ़ें: दुकान बंद कर घर लौट रहा था ज्वेलर, रास्ते में अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूटा जेवरात भरा बैग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >