छेड़खानी हो या साइबर अपराध... छात्राओं से पुलिस बोली- बिना डरे करें शिकायत, पहचान रहेगी गोपनीय

मतिसरा कुँअर बालिका +2 उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

Narkatiaganj News: छात्राओं को सुरक्षित, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाने के उद्देश्य से मतिसरा कुँअर बालिका +2 उच्च विद्यालय में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी.

इस दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई.

पुलिस ने साझा किया हेल्पलाइन नंबर

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि छेड़खानी, पीछा करने या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना बिना किसी डर के डायल-112 या शिकारपुर थाना के मोबाइल नंबर 9031826963 पर दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

नशे और साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह

थानाध्यक्ष ने युवाओं में बढ़ते स्मैक, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों के सेवन पर चिंता जताई और छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की.

उन्होंने कहा कि यदि कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

सोशल मीडिया का करें सकारात्मक उपयोग

अभया ब्रिगेड की पुलिस दीदी सह एसआई एकता सागर ने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद और अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहें.

नाट्य प्रस्तुति से दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मोबाइल की लत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा.

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अभया ब्रिगेड की एसआई नेहा कुमारी और पूनम कुमारी भी मौजूद रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >