दहेज हत्या मामले में नौ नामजद, पांच अज्ञात पर एफआइआर दर्ज

विवाहिता की हत्या मामले में मृतक के पिता डैनमरवा गांव निवासी मुजम्मिल खां ने थाना में आवेदन देकर 9 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है.

रामनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या मामले में मृतक के पिता डैनमरवा गांव निवासी मुजम्मिल खां ने थाना में आवेदन देकर 9 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है. आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी नूरजहां खातून की शादी मार्च 2023 में अरमान शेख से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज कम मिलने का ताना देने लगे. पति अरमान शेख, मुन्ना शेख, रेहाना खातून, आमना खातून, शेख कलाम, सद्दाम खान, शेख फिरोज, शेख नसीम समेत कुल नौ लोगों पर आरोप लगाया गया है कि वे सामूहिक रूप से मानसिक और शारीरिक यातना देते थे. वे लगातार तीन लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. बेटी का संबंध टूटने के डर से पहले कभी थाने में शिकायत नहीं की. आठ दिन पूर्व ससुराल पक्ष को समझा-बुझाकर बेटी को विदा किया गया और कहा गया कि छह माह के भीतर मोटरसाइकिल खरीद दी जाएगी. लेकिन बीते 19 सितंबर की दोपहर 2 बजे बेटी के गांव से सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ मारपीट व गला दबाकर हत्या कर दी गई है .जब पहुंचे तो शव चौकी पर पड़ा था और घर के सभी लोग फरार थे. मृतक की पीठ और गर्दन पर निशान मिला. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में नामजद नौ लोगों व 5 अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >