वर्षों से फरार चल रही नक्सली एरिया कमांडर निशा मांझी गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

बगहा/हरनाटांड़. पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त और विभिन्न जघन्य कांडों में वांछित चल रही कुख्यात नक्सली व एरिया कमांडर निशा मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार लाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लौकरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. जिस दौरान लौकरिया थाना कांड संख्या 19/20 की वांछित अभियुक्त व वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली तथा अस्थायी पता शिवहर जिला अंतर्गत तरियानी थाना पवित्र नगर निवासी निशा मांझी को उसके ठिकाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार नक्सली का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर रहा है और वह जिले सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाती रही है. गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध वाल्मीकिनगर थाना में कांड संख्या 64/18 धारा 341, 448, 323, 325, 302, 504, 120 (बी) भा.दं.वि. एवं आर्म्स एक्ट तथा यूएपीए एक्ट तथा हत्या, षड्यंत्र, शस्त्र अधिनियम उल्लंघन एवं नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता मामले में वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 03/20 धारा 147, 148, 149, 341, 342, 427, 323, 504, 506 भा.दं.वि. एवं यूएपीए एक्ट दर्ज है. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि यह गिरफ्तारी नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. आगामी दिनों में नक्सली गतिविधियों पर सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. वही पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) राजीव कुमार लाल ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा. छापेमारी दल में एसटीएफ प्रभारी बगहा पुअनि विपिन कुमार, लौकरिया थानाध्यक्ष पुअनि विभा कुमारी अन्य पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >