प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नौतन में दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल, विधायक ने किया वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नौतन प्रखंड में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां आधा दर्जन दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिलें सौंपी गईं। विधायक नारायण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।

नौतन न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नौतन प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर आधा दर्जन दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विधायक नारायण प्रसाद, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, बीडीओ गिरधारी लाल, बीईओ रियाज अहमद, उपप्रमुख अफसर हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कार्यक्रम के दौरान विधायक नारायण प्रसाद समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बैट्री चालित ट्राई साइकिल को रवाना किया. ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग लाभार्थियों में खुशी देखी गयी. इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. चयनित स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा. इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल समेत अन्य सहायता उपलब्ध करायी जा रही है.

जरूरतमंदों को मुख्य धारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मी और अन्य लोग भी मौजूद रहे.

हरी झंडी दिखाते विधायक नारायण प्रसाद व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >