बेतिया: मजदूर की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, रातभर छापेमारी के बाद आरोपी गिरफ्तार

नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और लंबे समय तक यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पढ़ें पूरी खबर…

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की पत्नी के साथ दुष्कर्म और लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति के बाहर रहने का उठाया फायदा

पीड़िता ने शिकारपुर थाना पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में बेलवनिया गांव निवासी गुलाब मियां को आरोपी बनाया है.

महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है. इसी दौरान करीब तीन वर्ष पहले आरोपी ने बातचीत के जरिए संपर्क बढ़ाया और उसे अपने झांसे में ले लिया.

एफआईआर के अनुसार आरोपी ने बहाने से बुलाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया. लोक-लाज और सामाजिक दबाव के कारण उसने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी.

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी लगातार धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा.

पीड़िता के अनुसार दो वर्ष पहले इस मामले की जानकारी उसके पति को हो गई थी, जिसके बाद उसने आरोपी से संपर्क बंद कर दिया. इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा.

महिला ने बताया कि 17 मई की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर मारपीट की गई. शोर सुनकर देवर के पहुंचने पर आरोपी खिड़की के रास्ते फरार हो गया.

पूरी रात चली पुलिस की छापेमारी

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.

उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरी रात छापेमारी की गई. आरोपी साठी क्षेत्र में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पीड़िता को मेडिकल जांच और बयान के लिए बेतिया भेजा गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >