Bettiah Weather: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-पानी से भारी तबाही

दिन में ही अंधेरा, तेज आंधी और बारिश से मची तबाही… बेतिया नरकटियागंज का हाल जानिए…

Bettiah Weather News: नरकटियागंज में शुक्रवार को अचानक आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी. दोपहर में ही आसमान पर काले बादल छा गए और कुछ ही देर में ऐसा अंधेरा छा गया, मानो रात हो गई हो. हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा.

तेज हवा से उड़े छप्पर, पेड़ गिरे

तेज हवाओं के झोंकों ने कच्चे और फूस के बने घरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. कई घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को भारी क्षति हुई. जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा.

लोगों ने सुरक्षित जगहों पर ली शरण

आंधी और बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप और पक्के भवनों में शरण लेने को मजबूर हुए. पेट्रोल पंपों पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कोर्ट परिसर और फसलों को नुकसान

आंधी का असर व्यवहार न्यायालय परिसर में भी देखने को मिला, जहां वकीलों के छप्पर उड़ गए. वहीं आम के टिकोलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

प्रशासन सतर्क, कोई जनहानि नहीं

अचानक बदले मौसम से पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >