नरकटियागंज में सांप ने तीन मासूम समेत चार को काटा, सभी अस्पताल में भर्ती

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में सांप के काटने की चार अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने की चार घटनाओं में तीन नाबालिग समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.

तीन बच्चे समेत चार लोग हुए घायल

घायलों में नगर के दिउलिया वार्ड संख्या-24 निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन का पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद सरफराज आलम, सहोदरा थाना क्षेत्र के मंडिया वार्ड संख्या-4 निवासी 28 वर्षीय मिथिलेश कुमार, इनरवा थाना क्षेत्र के झझरी वार्ड संख्या-11 निवासी सर्वजीत साह का पांच वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार तथा मटियरिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरा गांव निवासी धर्मवीर दास की 17 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: एनएच-727एए भूमि अधिग्रहण मुआवजे में देरी पर एसडीएम ने की समीक्षा, किसानों को जल्द राहत का भरोसा

सभी की हालत सामान्य

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है. उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

बरसात में सावधानी बरतने की अपील

डॉ. संजीव कुमार ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar pand

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >