नरकटियागंज के साठी-बेलवा नहर से निकले कचरे पर जल संसाधन विभाग और नगर परिषद आमने-सामने

नरकटियागंज में साठी-बेलवा नहर की सफाई के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे को लेकर जल संसाधन विभाग और नगर परिषद आमने-सामने हैं. नगर परिषद ने मलबा हटाने के लिए विभाग को पत्र भेजा है.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज शहर से होकर गुजरने वाली साठी-बेलवा नहर की सफाई के बाद निकाले गए मलबे को लेकर जल संसाधन विभाग और नगर परिषद के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है. नहर के दोनों किनारों पर पड़े मलबे से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा गाद और कचरे के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं दुर्गंध और प्रदूषण से बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है.

नगर परिषद ने जल संसाधन विभाग को भेजा पत्र

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने बताया कि 24 जून को त्रिवेणी नहर से जुड़ी बेलवा-साठी नहर की सफाई के दौरान निकाले गए मलबे को हटाने के लिए जल संसाधन विभाग को पत्र भेजा गया है.

पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नहर के किनारे बड़ी मात्रा में मलबा छोड़ दिया गया है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. साथ ही प्रदूषण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. नगर परिषद ने विभाग से अविलंब मलबा हटाने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें: अस्पताल से दिनदहाड़े कबाड़ के साथ दस्तावेज ले जाने का आरोप, जांच की मांग

पत्र के बाद भी शुरू नहीं हुई कार्रवाई

नगर परिषद की ओर से पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो सका है. इस संबंध में त्रिवेणी नहर विभाग के सहायक अभियंता अभिनव आनंद ने बताया कि मलबा हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और विभाग इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रहा है.

बरसात से पहले समाधान की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया तो बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या और गंभीर हो जाएगी. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर स्थायी समाधान की मांग की है.

यह भी पढ़ें: सड़क से तीन फुट ऊंचा बना नाला, बारिश के बाद घंटों जलजमाव से लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >