30 जून से लापता थी नाबालिग, गोरखपुर के होटल से मिली... पुलिस ने आरोपी को भी दबोचा

अपहरण की वारदात का शिकारपुर पुलिस ने खुलासा किया है. गोरखपुर के एक होटल से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

West Champaran News: शिकारपुर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले का खुलासा करते हुए गोरखपुर के एक होटल से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में सरफराज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिकारपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है.

30 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून को नाबालिग के पिता ने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि सरफराज आलम नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

तकनीकी और मानवीय सूचना से मिली सफलता

पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.

अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग को गोरखपुर के एक होटल में रखे हुए है. इसके बाद अनुसंधानक रामजी पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया जारी

पुलिस के अनुसार, नाबालिग को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए बेतिया भेजा गया है.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने बताया कि आरोपी सरफराज आलम के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं.

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >