रामनगर: नगर परिषद कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, धरना-प्रदर्शन के साथ ठप कीं नागरिक सेवाएं

रामनगर नगर परिषद के कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर की आवश्यक नागरिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Ramnagar Staff Strike: बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रामनगर नगर परिषद के स्थायी, दैनिक वेतनभोगी, संविदा, आउटसोर्सिंग एवं ठेका कर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. हड़ताल की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के साथ हुई. कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी 

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और राजस्व वसूली जैसी आवश्यक नागरिक सेवाओं का जिम्मा उन पर ही है. इसके बावजूद उन्हें सेवा सुरक्षा, नियमित वेतन और सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखा गया है. आउटसोर्सिंग व्यवस्था से उनका आर्थिक शोषण हो रहा है. जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा.

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

  • सेवा नियमितीकरण: सभी दैनिक, संविदा एवं अस्थायी कर्मचारियों को तुरंत नियमित किया जाए.
  • आउटसोर्सिंग का अंत: ठेका व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को नगर निकाय कर्मी का दर्जा दिया जाए.
  • वित्तीय लाभ: एसीपी/एमएसीपी योजना का लाभ, समय पर पीएफ जमा और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू हो.

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद रहे कर्मी

धरना-प्रदर्शन में राजन, बलराम, परशुराम, मुन्ना, बिनोद, तुफानी डोम, मंगल डोम, जयप्रकाश डोम, सोनी देवी, रूबी देवी, कुंती देवी, पिंटू कुमार, अमित कुमार, राजू अंसारी, विशाल सिंह, विवेक पांडेय, विनोद यादव समेत कई कर्मी शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: 70 लाख के 'आम्रपाली ज्वेलर्स' डकैती कांड का महा-पर्दाफाश, लूट के पैसों से खरीदी लग्जरी कार जब्त, एसटीएफ ने दबोचे 5 मास्टरमाइंड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >