पार्षदों की ओर से दिए गए विकास योजनाओं को लागू करने से किया इनकार : सांसद

शुक्रवार को नगर निगम की बैठक समाप्त होने के बाद पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी.

बेतिया. शुक्रवार को नगर निगम की बैठक समाप्त होने के बाद पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वे नगर निगम की बैठक में 7 घंटे बैठे रहे. जहां सशक्त समिति ने अपने हिसाब से नगर के विकास कार्य तय किये थे. परंतु 27 वार्ड पार्षदों ने इसका विरोध कर दिया कि विकास हम सबों के निर्णय से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सशक्त समिति के निर्णय के पक्ष में सिर्फ 15 पार्षद थे. जहां न केवल वार्ड पार्षदों के द्वारा दिए गए विकास की योजनाओं को लागू करने से इनकार कर दिया गया, बल्कि यह कहा गया कि जब तक सशक्त समिति की बात सभी वार्ड पार्षद नहीं मानेंगे, तब तक हम नगर में कहीं भी विकास होने नहीं देंगे. इतना ही नहीं आज सभी वार्ड पार्षदों ने यह निर्णय लिया कि प्रत्येक वार्ड में ठंड देखते हुए 500 गरीबों को कंबल बांटा जाए. परंतु सशक्त समिति का निर्णय आम वार्ड पार्षद कैसे इंकार कर सकते हैं. इसके कारण बेतिया के गरीबों को नगर निगम द्वारा बांटे जाने वाले कंबलों से भी मेहरुम कर दिया गया.

भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सशक्त समिति के दर्जनों प्रस्तावों की हुई असंपुष्टि : महापौर

नगर निगम बोर्ड की करीब सात घंटे तक चली बैठक के बेनतीजा रहने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई आरोप लगाए हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए कई लोग एकमत हो गए हैं. कई बैठको में पारित किन-किन विषयों पर असंपुष्टि और उसका कारण बताने की उनकी अपील को नगर निगम का विकास करने के जिम्मेदार लोग ही लगातार इनकार कर रहे हैं. निगम बोर्ड और सशक्त समिति के दर्जनों प्रस्तावों की असंपुष्टि केवल भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए की जा रही है. उन्होंने कहा कि सदन की अध्यक्ष महापौर के अपील की अनदेखी करने वालों के समर्थन में हमारे अभिभावक और सांसद महोदय के साथ राजद नेता सह विधान पार्षद महोदय का एक राय हो जाने पर भी नगर निगम क्षेत्र के जनता के लिए विचारणीय हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >