दरवाजे से मोटरसाइकिल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

लौकरिया थाना क्षेत्र के छत्रौल गांव में अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली.

हरनाटांड़. लौकरिया थाना क्षेत्र के छत्रौल गांव में अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली. पीड़ित राजकुमार प्रसाद ने बताया है कि उसकी मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 एन 1288 सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे घर के सामने खड़ी थी. तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया. वही घटना की जानकारी मिलते ही राजकुमार प्रसाद ने लौकरिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है. इस बाबत थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुए है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

नेपाल से शराब पीकर लौट रहे आठ शराबी गिरफ्तार

वाल्मीकिनगर. स्थानीय पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में चौकसी सख्त कर दी है. वही नेपाल से गंडक बराज के रास्ते शराब का सेवन कर आने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की तिरछी नजर बेतिया रेंज के डीआइजी हर किशोर राय के दिशा निर्देश पर पड़ चुकी है. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम एसआई रितु रानी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नेपाल से शराब का सेवन कर लौटने वालों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया. जिसमें आठ लोग क्रमश: सनी कुमार, होम नारायण कुमार, मनोज कुमार, किशोर कुमार, हृदेश कुमार, मंटू कुमार, लोटन साह व विनोद शर्मा की शराब पीने की पुष्टि हुई. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों पर थाना में कांड संख्या 120/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >