नरकटियागंज में खुले 40 स्थानों पर मां के कपाट, पंडालों व मंदिरों में उमड़ी भीड़

नगर समेत ग्रामीण इलाकों में एक साथ 40 स्थानों पर सोमवार को माता रानी के मंदिरों व पंडालों के कपाट खोल दिये गए.

नरकटियागंज . नगर समेत ग्रामीण इलाकों में एक साथ 40 स्थानों पर सोमवार को माता रानी के मंदिरों व पंडालों के कपाट खोल दिये गए. नगर के देवी स्थान, सब्जी मंडी, चीनी मिल, गोपाला ब्रह्मा स्थान, हरदिया माई स्थान गोशाला प्रांगण, रेलवे मनोरंजन भवन, लोको कॉलोनी, अल्युमूनियम मार्केट, हरदीटेढ़ा माई स्थान, झुकिया माई स्थान, भसुरारी माई स्थान, डीके शिकारपुर, पंडई चौक, मुजौना, हरदिया, मथुरा, समेत सभी पूजा पंडालों पर आंख खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. नगर के आर्य समाज मंदिर रोड में चलंत प्रतिमाएं आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं. यहां भगवान श्री गणेश की उत्पति और जमीन फाड़ कर 18 फिट उंची निकलने वाली माता रानी की प्रतिमा और हवा में उड़ते राक्षस का संहार लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा. जब हवा में उड़ता राक्षस पंडाल से बाहर निकलता है और फिर उसका संहार होता है तो श्रद्धालु माता रानी का जयकार लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिये. हवा में उड़ेगा राक्षस बाहर तक निकलेगा. इस बार यहां 12 चलंत मूर्ति बनाया गया है. कमेटी के अध्यक्ष कुश प्रियदर्शी ने बताया कि यहां भीड़ को देखते हुए पर्याप्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. संरक्षक कृष्णा प्रसाद देवीलाल सुनील कुमार, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता संरक्षक अशोक कुमार मुकेश गुप्ता, जयकिशुन ठाकुर धामु ठाकुर, आशीष जयसवाल,पवन कुमार, नीरज तिवारी, शिवनारायण गुप्ता, सुनील ठाकुर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे. —————- माई डोली चढ़ चलली सेवक घरवा… शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी तिथि को निकली डोली यात्रा में आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी. नगर के सभी पुजा पंडालों समेत देवी स्थलों से निकली डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मां की डोली कंधा देने की होड़ सी मची रही महिला पुरूष और छोटे छोटे बच्चे भी शारदीय नवरात्र के भक्ति के रंग में डूब कर डोली यात्रा में शामिल हुए. डोली यात्रा में शामिल सभापति रीना देवी ने सभी नगरवासियों को शुभकामना दी. वहीं भाजपा नेता मदन मोहन मिश्र उर्फ राजन मिश्र ने कहा कि दुर्गा पुजा हमारे आस्था और जीवंत भक्ति का प्रतीक है. डोली यात्रा में शामिल होना गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >