नामांकन में अधिक शुल्क लेने का आरोप लगा किया प्रदर्शन व पुतला दहन

छात्र जदयू की एमजेके कॉलेज इकाई ने शनिवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और पुतला दहन किया.

बेतिया . छात्र जदयू की एमजेके कॉलेज इकाई ने शनिवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और पुतला दहन किया. छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव आयुष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. वहीं आयुष तिवारी ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज को शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय अवैध कमाई का अड्डा बना दिया है. मनमानी नियुक्तियां, निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और तानाशाही फैसलों से छात्र परेशान हैं. छात्र जदयू का मानना है कि छात्र संगठन कॉलेज के विकास में सहयोगी होने चाहिए, लेकिन प्रशासन ने इसे कमजोरी समझ लिया है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. पेयजल, शौचालय व साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है. मवेशी खुले में घूमकर परिसर को गंदा कर रहे हैं, लेकिन मौके पर अनीश मिश्रा, राहुल कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >