रेलवे ढ़ाला किनारे झाड़ी में मिला अधेड़ ग्रामीण का शव, जांच में जुटी पुलिस टीम

थाना क्षेत्र के महना मुसहरी टोला गांव के रहनेवाले सीतम राम (55) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई.

चनपटिया. थाना क्षेत्र के महना मुसहरी टोला गांव के रहनेवाले सीतम राम (55) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. उनका शव घर से एक किलोमीटर दूर मुसहरी नवका टोला में रेलवे ढाला के समीप झाड़ी में परिजनों ने पाया. परिजनों ने उसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. जीएमसीएच में मृतक के बड़े बेटे राजू कुमार ने बताया कि उनके पिताजी सीतम राम चेन्नई के एक कंपनी में काम करते थे और दो दिन पहले त्योहार पर घर आए थे. सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकले. परिजन समझे की पर्व का बाज़ार करने गए हुए हैं. 12 बजे तक वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ने लगी. सगे-सम्बंधियों से लेकर मोहल्ले एवं अन्य जगहों पर पड़ताल किए, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. जब परिजन खोजने के लिए निकले तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर मुसहरी नवका टोला रेलवे ढ़ाला के समीप झाड़ी मे शव पाया. राजू ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई अदावत नहीं थी. घटना के बाद मृतक की पत्नी मालती देवी सहित परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि सीतम के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. उसके मुंह व नाक से झाग निकल रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >