रामपुर तुतुहिया में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया

शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर तुतुहिया गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर तुतुहिया गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की है. मृत विवाहिता की पहचान बिंदु देवी (26) वर्ष के रूप में की गई है. वह रामपुर तुतुहिया गांव निवासी सनोज बीन की पत्नी थी. घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हैं. सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. इस मामले में मृतका के पिता लौकरिया थाना के रामपुर सुभाषनगर निवासी अंबिका बीन ने हत्या कर शव जला देने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें पति सनोज बीन, ससुर शिवधर बीन, देवर बागड़ बीन, अजय बीन समेत छह लोगों को आरोपित किया गया है. आरोप है कि उसने अपनी बेटी की शादी 7 वर्ष पूर्व की थी. उसके तीन बच्चे भी है.उसने बताया है कि दहेज में रुपए की मांग को लेकर उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था. रविवार को उसे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया है और शव को भी जला दिया गया है. जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार मिले. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्जकर मृतका के ससुराल वालों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि मृत विवाहिता का कोई सुराग नहीं मिल सका है. ग्रामीण भी शव जला देने की बात बता रहे हैं. घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >