विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पहुंची पुलिस

थाना क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड संख्या 11 में पति-पत्नी के बीच आपसी कलह के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

नौतन . थाना क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड संख्या 11 में पति-पत्नी के बीच आपसी कलह के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान लालसा देवी के रूप में हुई है, जो लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव की रहने वाली थीं.उनकी शादी लगभग छह वर्ष पूर्व शिवराजपुर निवासी सिकंदर सिंह से हुई थी.स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपती के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, इसी दौरान यह दुखद घटना हुई.मृतक विवाहिता के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो पुत्री और एक पुत्र है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति की जानकारी ली, हालांकि शव का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया था.इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >