पति बाहर कमाने गया, पीछे विवाहिता से मारपीट का आरोप; पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपनी ननद और सास-ससुर पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति रोजी-रोटी के लिए विदेश में मजदूरी करते हैं. फिलहाल, इलाज कराने के बाद वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के मधुबनी प्रखंड स्थित धनहा थाना क्षेत्र की धनहा पंचायत में एक विवाहिता ने अपनी ननद और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना में घायल होने के बाद पीड़िता ने इलाज कराने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

पति दूसरे प्रदेश में करते हैं मजदूरी

घायल प्रीति देवी ने बताया कि उनके पति रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. इसी दौरान बुधवार को उनकी ननद रीना तथा सास-ससुर ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं.

इलाज के बाद दर्ज कराएंगी शिकायत

पीड़िता का कहना है कि वह पहले अपना इलाज कराएंगी. इसके बाद धनहा थाने में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले में न्याय की मांग करेंगी.

पुलिस ने क्या कहा?

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

नोट: समाचार में लगाए गए आरोप पीड़िता के बयान पर आधारित हैं. मामले में अभी तक पुलिस के पास औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. जांच के बाद ही घटना की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Aaruni Thakur

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >