जयघोष के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया लाठी का हुनर, सांसद संजय जायसवाल ने किया अखाड़े का उद्घाटन

मझौलिया पंचायत में मलंग बाबा स्थान परिसर से अखाड़ा शोभायात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने अपनी लाठी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.

West Champaran News: मझौलिया पंचायत के 55 पुल के समीप मलंग बाबा के पावन स्थान परिसर में बुधवार को अखाड़ा शोभायात्रा का आयोजन किया गया. मझौलिया समिति के अध्यक्ष भोला पासवान की देखरेख में निकली शोभायात्रा ने पूरे पंचायत का परिक्रमण किया. वापस आयोजन स्थल पहुंचने के बाद ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच खिलाड़ियों ने लाठी भांजकर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.

Majhaulia News: ढोल-नगाड़ों के बीच निकली अखाड़ा शोभायात्रा

अखाड़ा शोभायात्रा 55 पुल के समीप मलंग बाबा परिसर से शुरू हुई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच शोभायात्रा ने पंचायत के विभिन्न हिस्सों का परिक्रमण किया.

खिलाड़ियों ने दिखाया लाठी का शानदार कौशल

शोभायात्रा के आयोजन स्थल पर लौटने के बाद खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी कला का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने लाठी भांजकर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

सांसद समेत अतिथियों ने किया उद्घाटन

आयोजन स्थल पर पहुंचे सांसद डॉ. संजय जायसवाल, युवा भाजपा नेता राहुल कुमार, संयोजक नवल किशोर पांडेय, भाजपा नेता कमल मुखिया, मेला अध्यक्ष भोला पासवान और मुखिया सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

तलवार और अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुखिया सत्य प्रकाश, अध्यक्ष भोला पासवान, समाजसेवी सुमन पांडेय और मेला समिति के सदस्यों ने अतिथियों को तलवार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने आयोजन समिति की पहल की सराहना की.

सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं. ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, एकता, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं.

युवा भाजपा नेता राहुल कुमार ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान लोगों को संगठित, सुव्यवस्थित, सदाचारी और सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं. मुखिया सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के प्रति आभार जताया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कनीय अभियंता अमन पाल, अधिवक्ता आशिक अंसारी, पैक्स अध्यक्ष कृष्णामोहन चौरसिया, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रंजीत कुमार, भाजपा नेता कमल मुखिया, वजीर अहमद, अवधेश प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नेपाल से भटककर पहुंचा गैंडा, ड्रोन ने खोजी लोकेशन, गांव में दहशत का माहौल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >