पेराई सत्र 2025-26 को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से बनाएं सफल : डीएम

डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के परिचालन, ईख आपूर्ति एवं मूल्य भुगतान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक हुई.

बेतिया. डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के परिचालन, ईख आपूर्ति एवं मूल्य भुगतान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें चीनी मिलों द्वारा किसानों को किए गए ईख मूल्य भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें हरिनगर चीनी मिल द्वारा 99.80 प्रतिशत, बगहा चीनी मिल द्वारा 96.87 प्रतिशत, लौरिया चीनी मिल द्वारा 76.68 प्रतिशत, नरकटियागंज चीनी मिल द्वारा 75.95 प्रतिशत एवं मझौलिया चीनी मिल द्वारा 68.61 प्रतिशत भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई. मझौलिया चीनी मिल का भुगतान प्रतिशत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित मिल प्रबंधन को शीघ्र शेष बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीएम ने सभी चीनी मिलों को विभागीय सट्टा नीति के अनुरूप किसानों को पारदर्शी ढंग से चालान निर्गत करने, समानुपातिक रूप से गन्ने की आपूर्ति प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोपरि है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं चीनी मिल प्रबंधन को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पेराई सत्र 2025-26 को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से सफल बनाने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में चीनी मिल परिसरों में किसानों की उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चा की गई. डीएम ने निर्देश दिया कि यार्ड स्थित प्रतीक्षालय एवं विश्रामालय में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. चीनी मिल प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि ठंड को देखते हुए किसानों के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है. डीएम ने घटतौली पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में किसानों के गन्ने की घटतौली नहीं होनी चाहिए तथा गन्ने का समुचित निष्पादन एवं समय पर ईख मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जाए. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि सभी चीनी मिलों द्वारा किसानों की सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे हेल्प डेस्क संचालित किया जा रहा है. बैठक में डीटीओ ऋतु रानी, एसडीएम सदर विकास कुमार, ओएसडी गोपनीय सुजीत कुमार, सहायक ईखायुक्त, उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर, बेतिया रेमन्त झा, ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह, रामनगर अंचल, अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक, ईख विकास, बगहा, अभय कुमार, सहायक निदेशक, ईख विकास, हरिनगर, मनटून कुमार, ईख प्रसार पदाधिकारी,बेतिया, हरिकिशोर द्विवेदी निरीक्षक, माप-तौल बेतिया, बीएन. त्रिपाठी, बगहा चीनी मिल प्रतिनिधि केएस ढाका, नरकटियागंज चीनी मिल प्रतिनिधि, केपी सिंह, हरिनगर चीनी मिल प्रतिनिधि, विनोद राठी, लौरिया चीनी मिल प्रतिनिधि, शैलेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, मझौलिया चीनी मिल उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >