बेतिया: बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा

मझौलिया के जौकटिया गांव में बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले की जांच जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

बेतिया के मझौलिया से संजय कुमार पांडे की रिपोर्ट

Bettiah News: मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया गांव में बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोप है कि युवक बाइक चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.

मास्टर चाबी से बाइक खोलने का आरोप

जानकारी के अनुसार जौकटिया ग्रामीण बैंक के समीप शेख सलाउद्दीन अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर किसी काम से गए थे. इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर मास्टर चाबी की मदद से बाइक खोलकर ले जाने की कोशिश करने लगा.

ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

ग्रामीणों की नजर पड़ते ही लोगों ने युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और बिजली के पोल से बांध दिया.

घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना का वीडियो भी इलाके में तेजी से चर्चा में है.

पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ

सूचना मिलने पर मझौलिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई.

पकड़े गए युवक की पहचान राममूर्ति कुमार के रूप में हुई है, जो शिवराजपुर छड़की वार्ड संख्या 16 का निवासी बताया गया है.

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >