व्यक्ति से एक लाख की लूट

मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकासी कर घर जा रहे व्यक्ति से उत्पाद विभाग की टीम बताकर एक लाख रुपये की लूट कर लिया गया है.

सरिसवा. मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रूपये निकासी कर घर जा रहे व्यक्ति से उत्पाद विभाग की टीम बताकर एक लाख रुपये की लूट कर लिया गया है. पीड़ित सिकटा प्रखंड के खाप टोला निवासी दिलहसन गद्दी है. उसने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रतनमाला से एक लाख रुपया का निकासी कर जब बैंक से निकला तभी पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधी अपने को उत्पाद विभाग की पुलिस बताकर उसका एक लाख रुपये जबरदस्ती लूट कर फरार हो गए. प्रशिक्षु डीएसपी अमरकान्त ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >