भारत के दस भगोड़े अपराधियों की सूची नेपाल पुलिस को दी गई

कन्वेंशन सेंटर में बुधवार की शाम बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने हेतु एसएसबी,बिहार पुलिस,नेपाल पुलिस और नेपाल एपीएफ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई.

वाल्मीकिनगर. कन्वेंशन सेंटर में बुधवार की शाम बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने हेतु एसएसबी,बिहार पुलिस,नेपाल पुलिस और नेपाल एपीएफ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई.जिसकी अध्यक्षता एस एस बी 21 वी वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने की.इस दौरान एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने नेपाल पुलिस को भारत के वांक्षित 10 भगोड़े अपराधी जो नेपाल में कई वर्षों से शरण लिए हुए हैं ,की सूची सौंपी.तथा इसका सत्यापन कर बिहार पुलिस को सौंपने का आग्रह किया.इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करना है.इसके लिए प्रशासन हर कृतसंकल्पित है.इसके लिए पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स को सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के साथ सीमा पार करने वाले सभी लोगों की गहन तलाशी, ब्रेथ एनालाइजर से जांच,चुनाव अवधि तक गंडक नदी में नाव परिचालन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की ताकीद की गई है. संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है.गंडक बराज पर एक पुलिस पदाधिकारी की स्थाई तैनाती भी की जाएगी.इसका निर्देश थानाध्यक्ष मुकेश चंद कुमर को दिया गया है.थाना क्षेत्र में लगातार गश्त लगाने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >