बेतिया के बसवरिया से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बसवरिया पीपल चौक पर एक मकान से 22 लीटर से ज़्यादा अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.

Bettiah Liquor Seizure: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बसवरिया पीपल चौक पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की और एक तस्कर को मौके से धर दबोचा. नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसवरिया पीपल चौक स्थित एक मकान में अवैध शराब का भंडारण किया गया है.

छापेमारी में रॉयल स्टैग की बोतलें बरामद

सूचना का सत्यापन करने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बसवरिया पीपल चौक वार्ड संख्या-21 निवासी सुमित कुमार (26 वर्ष) के घर पर दबिश दी. तलाशी के दौरान सुमित के घर से रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की 8 बोतलें और 180 एमएल की 94 फ्रूटी पैक बोतलें मिलीं. कुल मिलाकर 22 लीटर 920 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

शराब जब्त, तस्कर को भेजा जा रहा जेल

पुलिस ने मौके से बरामद सभी शराब को जब्त कर लिया और आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल लाएंगे शिक्षा सेवक, विभाग ने जारी किया नया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >