नरकटियागंज में एक ही परिवार के तीन लोग शराब कारोबार में गिरफ्तार, 10 लीटर देसी शराब बरामद

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एक ही परिवार के तीन कथित शराब कारोबारियों को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

West Champaran News: शराबबंदी के बावजूद नरकटियागंज में अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में शिकारपुर पुलिस के सहयोग से वार्ड संख्या-2 स्थित पुरानी बाजार में छापेमारी कर एक ही परिवार के तीन कथित शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. टीम ने उनके घर से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की है.

Narkatiaganj News: पति-पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विजय राम, उसकी पत्नी सीमा देवी और बहन माधुरी देवी के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में से एक पूर्व में भी शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद उसके फिर से अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी मिली थी.

शहर से गांव तक फैला अवैध शराब का नेटवर्क

उत्पाद विभाग के अनुसार नरकटियागंज में देसी शराब के साथ विदेशी शराब की तस्करी भी लगातार चुनौती बनी हुई है. नगर के प्रकाश नगर, पुरानी बाजार, धांगड़ टोली, हरदिया, धुमनगर, पोखरा चौक और मछलीहट्टा सहित कई इलाकों से समय-समय पर अवैध शराब कारोबार की शिकायतें मिलती रही हैं. ट्रेनों और बड़े वाहनों के जरिए विदेशी शराब की तस्करी के मामले भी सामने आते रहे हैं.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी शराब तस्कर या कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में सहयोग शिविर अब 5 अगस्त को, डीएम ने जारी किया निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >