लायंस क्लब ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, बांटी सेवा और हरियाली की सौगात

लायंस क्लब ऑफ बेतिया ने आरपीबी शिशु विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा. ध्वजारोहण के बाद विद्यालय को दो पैडेस्टल फैन और हरियाली के लिए 20 पौधे भेंट किए गए. अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय समेत क्लब सदस्यों ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया.

Independence day: लायंस क्लब ऑफ बेतिया के तत्वावधान में नौतन के गोसाईं टोला स्थित आरपीबी शिशु विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई. लायंस क्लब ऑफ बेतिया के अध्यक्ष लायन अरविंद कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा. समारोह में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और लायंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे.


क्लब सदस्यों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में क्लब के सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदन वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतीक सिकारिया, वरिष्ठ लायन जमील बरमकी तथा क्लब एडमिनिस्ट्रेटर सुनील कुमार गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे. उपस्थित सदस्यों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी. समारोह के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.


विद्यालय को भेंट किए दो पैडेस्टल फैन

लायंस क्लब ऑफ बेतिया की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिवार को दो पैडेस्टल फैन भेंट किए गए. क्लब सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सेवा के साथ शिक्षा से जुड़े संस्थानों की आवश्यकताओं को पूरा करना भी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है. पंखे मिलने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधा मिलेगी.


हरियाली के लिए दिए 20 पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब की ओर से विद्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए 20 पौधे भी उपहार स्वरूप प्रदान किए गए. क्लब अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है. पर्यावरण की रक्षा और आने वाली पीढ़ी के लिए हरित वातावरण तैयार करना भी हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >