लौरिया मे स्वचछता ही सेवा अभियान शुरू, 2 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

लौरिया प्रखंड में 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' शुरू हो गया है. 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सरकारी दफ्तरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई की जाएगी. गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है.

लौरिया न्यूज: लौरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ की शुरुआत की गयी. प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान स्वच्छता कर्मियों समेत प्रखंड के अन्य कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रखंड की सभी पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. सरकारी कार्यालयों के अलावा बस स्टैंड, हाट-बाजार, तालाब और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. पंचायत स्तर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा.

गीले-सूखे कचरे को अलग रखने पर जोर

अभियान के दौरान ग्रामीणों को घर और आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. लोगों को कचरे का उचित निस्तारण करने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के फायदे बताए जाएंगे. पंचायत स्तर पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी संचालित होंगी.

स्कूलों में भी होंगे स्वच्छता कार्यक्रम

स्वच्छता अभियान को व्यापक बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ लोगों को नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा.

जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है. लोगों से श्रमदान करने और अपने गांव, टोले व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की गयी. अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और स्थायी आदत विकसित करना भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >