कबड्डी में लौरिया व भितहां जीते, लंबी कूद में अबू तालिब व क्रिकेट में विक्की प्रथम

स्थानीय महाराजा स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा का शुभारंभ किया गया.

बेतिया. स्थानीय महाराजा स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन एडीएम कुमार रवीन्द्र व जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंचासीन अन्य गणमाण्य व्यक्तियों में डीपीओ कुमार अनुभव, गार्गी व अलका सहाय व विभिन्न जिला खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम व मंच का संचालन मेरी एडलीन ने किया.

सबसे पहले मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च पास्ट हुआ. इसके बाद राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय और राज इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान, झिझिया नृत्य व अपन बिहार गीत पर रंगारंग प्रस्तुति दी गई. मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है. खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाता है. उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेलों में भाग लेकर खेल भावना को सर्वोपरि रखें. जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में ठकरहॉ प्रखंड को छोड़कर, जिले के सभी प्रखंडों के अंडर-14/16 आयु वर्ग के लगभग 1100 प्रतिभागी व विभिन्न टीमों के साथ आए लगभग 80 प्रभारी ने हिस्सा लिया है. खेलों के सफल संचालन हेतु विभिन्न खेल विधाओं,एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकिलिंग, वॉलीबॉल जैसे खेलों के 60 तकनीकी ऑफिशयल की नियुक्ति की गई है जो अगले 4 दिनों तक खेलों के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सोमवार को संपन्न हुए कबड्डी अंडर 16 बालिका वर्ग में लौरिया की टीम ने मझौलिया को 7 अंकों से हराया. बालक अंडर 16 वर्ग में भितहॉ ने बगहा-1 को सात अंकों से हराया. वहीं एथलेटिक्स में लंबी कूद में मैनाटांड़ प्रखंड के अबू तालिब आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मनजीत कुमार ने बगहा-2 प्रखंड से द्वितीय स्थान प्राप्त किया. आकाश यादव ने मधुबनी प्रखंड से तृतीय स्थान प्राप्त किया. क्रिकेट बॉल थ्रो अंडर 16 आयु वर्ग में विक्की कुमार यादव नरकटियागंज प्रखंड ने प्रथम व सद्दाम आलम बैरिया प्रखंड ने द्वितीय व मोहम्मद सरफराज कुरैशी सिकटा प्रखंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >