नरकटियागंज में तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत

नगर के प्रकाश नगर मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर तीन मंजिला मकान से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृत मजदूर की पहचान साठी थाना के धमिनाहा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश ठाकुर के रूप में की गई है.

नरकटियागंज.नगर के प्रकाश नगर मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर तीन मंजिला मकान से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृत मजदूर की पहचान साठी थाना के धमिनाहा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश ठाकुर के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस समय मजदूर छत से गिरा, तो वह बुरी तरह से घायल हो गया. उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. वहीं मृतक के भाई टून्नी ठाकुर ने थानाध्यक्ष से कहा कि ठेकेदार से मुआवजा दिलवाई जाए. ताकि मृतक के परिवार का भरण पोषण हो सके. अनुमंडलीय अस्पताल में मृतक की पत्नी शीला देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक का एक पुत्र एवं एक पुत्री है. इसी के कमाने से परिवार का भरण पोषण होता था. इधर, मजदूरों ने बताया कि पटरी ठोक रहे राजेश का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >