बेतिया नगर निगम क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण को मिली रफ्तार, जलजमाव से मिलेगी राहत

निरीक्षण करतीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 3.06 करोड़ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है. यह परियोजनाएं हजारों निवासियों को बेहतर आवागमन और जलजमाव से स्थायी समाधान प्रदान करेंगी.

Bettiah News: बेतिया नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. केआर स्कूल की पूर्वी बाउंड्री से अंबेडकर चौक होते छोटी नहर तक पीसीसी सड़क तथा संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल की दक्षिणी बाउंड्री से छोटी नहर तक आरसीसी नाला निर्माण के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने ई-टेंडर जारी किया है. दोनों परियोजनाओं पर करीब 3.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

West Champaran News: सड़क और नाला निर्माण पर 3.06 करोड़ रुपये होंगे खर्च

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है. संत जेवियर स्कूल के पास आरसीसी नाला निर्माण पर 80.11 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि केआर स्कूल की पूर्वी बाउंड्री से अंबेडकर चौक होते छोटी नहर तक पीसीसी सड़क निर्माण पर 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

चार से आठ माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

महापौर के अनुसार आरसीसी नाला निर्माण कार्य चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य आठ माह में पूरा किया जाएगा. दोनों योजनाओं के लिए बुडको के परियोजना निदेशक स्तर से तीसरी बार ई-टेंडर जारी किया गया है.

25 अगस्त तक जमा होगी ऑनलाइन निविदा

इच्छुक संवेदक 17 अगस्त से 25 अगस्त तक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल से निविदा दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे. 25 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

हजारों लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ

महापौर ने कहा कि दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद केआर स्कूल और संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के हजारों विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और राहगीरों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही बरसात के दौरान जलजमाव और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: बेतिया: दहेज के लिए गर्भवती महिला को छत से फेंका, इलाज के दौरान मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >