शादी के नीयत से महिला का अपहरण, पति ने खाते में भेजे थे 3.20 लाख रुपये

साठी थाना क्षेत्र के एक गांव से रुपये हजम करने व शादी की नीयत से एक महिला का अपहरण कर लिया गया है.

बेतिया. साठी थाना क्षेत्र के एक गांव से रुपये हजम करने व शादी की नीयत से एक महिला का अपहरण कर लिया गया है. महिला का पति परदेश में रहकर अपनी पत्नी के बैंक खाता में तीन लाख बीस हजार रुपये भेजा था. मामले में महिला के पति ने साठी थाना में सतीश कुमार श्रीवास्तव, संगम श्रीवास्तव व दिलीप श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वे चेन्नई के एक कंपनी में काम करते हैं. कंपनी से कमाकर तीन लाख बीस हजार रुपये अपनी पत्नी के बैंक खाता में डाला था. इस रुपये को हजम करने और शादी करने की नीयत से तीनों आरोपितों ने मिलकर उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया. जब वह चेन्नई से घर आया तो इसकी जानकारी हुई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक इस मामले में अपहृता का सुराग नहीं मिल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >