Bettaih : नौतन से अपहृता बरामद

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दो सप्ताह पूर्व शादी की नीयत से अगवा किशोरी को पुलिस ने नौतन हाई स्कूल चौंक से बरामद कर लिया है.

नौतन . स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दो सप्ताह पूर्व शादी की नीयत से अगवा किशोरी को पुलिस ने नौतन हाई स्कूल चौंक से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि इस बाबत किशोरी की मां ने थाने में आवेदन देकर उतर तेल्हुआ के जयलाल कुमार सहित आठ लोगों को नामजद बनाते हुए बताया कि नामजद आरोपियों ने उनकी नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया है. पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस 525/25 में कांड दर्ज कर किशोरी बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी जुट गई थी. इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम किशोरी को नौतन हाई स्कूल के पास से बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >