दशहरा से पहले शुरू हो सकती है चितवन राष्ट्रीय निकुंज में जंगल सफारी

पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज में करीब ढाई महीने से माॅनसून सीजन में बंद जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए दशहरा से पहले खोलने की तैयारी की जा रही है.

वाल्मीकिनगर. पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज में करीब ढाई महीने से माॅनसून सीजन में बंद जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए दशहरा से पहले खोलने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए जंगल के अंदर जंगल सफारी वाले ट्रैक का मरम्मति तथा झाड़ियों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. चितवन राष्ट्रीय निकुंज के सूचना अधिकारी अविनाश थापा मगर ने बताया कि जंगल सफारी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध चितवन राष्ट्रीय निकुंज में प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में स्वदेशी तथा विदेशी पर्यटक जंगल सफारी का आनंद उठाने के लिए चितवन राष्ट्रीय निकुंज में पहुंचते हैं. बरसात के समय में सफारी वाले ट्रैक पर पानी लग जाने तथा ट्रैक के खराब हो जाने की वजह से जंगल सफारी वाले वाहन का चलना मुश्किल हो जाता है. साथ ही जानवर भी जंगल के अंदर छुपे होते हैं. इसलिए चितवन निकुंज में 1 जुलाई से जंगल सफारी को बंद कर दिया गया था. लेकिन दशहरा जैसे महान पर्व पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का चितवन निकुंज में पहुंचने की संभावना को देखते हुए जंगल सफारी को शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए सौराहा से कूजौली तक 90 किलोमीटर तक सफारी ट्रैक के कच्ची सड़कों का मरम्मति का कार्य तथा ट्रैक पर उग आए झाड़ियों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही सफारी ट्रैक पर पड़ने वाले पुल तथा पुलिया का भी मरम्मति कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >