नरकटियागंज में सियार का तांडव, आधा दर्जन लोगों को काटा

प्रखंड के बिनवलिया पंचायत स्थित टेढ़ीकुइयां गांव में रविवार की रात सियार के तांडव से दहशत फैल गई.

नरकटियागंज. प्रखंड के बिनवलिया पंचायत स्थित टेढ़ीकुइयां गांव में रविवार की रात सियार के तांडव से दहशत फैल गई. अलग-अलग जगहों पर सियार ने आधा दर्जन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हमले में बंशी पटेल, सुशीला कुमारी, कृष्णा साह, गणेश पटेल, अनुमति कुमारी समेत कई लोग घायल हो गए. सभी को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एहसान फिरोज ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लेने की सलाह दी गई है. ग्रामीणों ने बताया कि रातभर अफरा-तफरी मची रही. महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए. सुबह ग्रामीणों ने एकजुट होकर सियार को पकड़कर मार डाला. इसके बाद गांव में फैला भय का माहौल कुछ कम हुआ. गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आसपास के इलाकों में वन विभाग की टीम लगाकर सियारों की पहचान और पकड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >